Post by News Ink .
News Editor at News ink
मध्य प्रदेश के सागर विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र की मौत, डिजिटल लोन एजेंट्स से जुड़े कथित ब्लैकमेलिंग एंगल की जांच. मध्य प्रदेश के सागर विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र अमन प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि अमन पिछले कुछ दिनों से कुछ विदेशी नंबरों और डिजिटल लोन एजेंट्स के संपर्क में था। परिजनों का आरोप है कि उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोप के मुताबिक, परिवार की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग की जा रही थी। पुलिस को मिले व्हाट्सएप चैट और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 📍सागर, मध्य प्रदेश #MadhyaPradesh #Sagar #StudentDeath #SagarUniversity #BreakingNews #CrimeNews #DigitalLoan #CyberCrime #IndiaNews #NewsInk