Post by News Ink .
News Editor at News ink
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में 78 वर्षीय रिटायर शिक्षक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में पूर्व IPS समेत 7 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 78 वर्षीय रिटायर शिक्षक राजाराम गोस्वामी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जज के नाम लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए पूर्व IPS अधिकारी एलवी एंटोनी देवकुमार समेत 7 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में राजाराम गोस्वामी के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। यह केस अभी कोर्ट में विचाराधीन है और 16 जुलाई को इसकी अगली सुनवाई होनी थी। परिजनों के अनुसार, वह इस मामले को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि "मुझे गंदा पानी पिलाया गया। मना करने पर बीच सड़क पर कपड़े उतारे गए, लाठियों से पीटा गया और मुझे ही जेल भेज दिया गया।" उन्होंने यह भी लिखा कि "24 वर्षों से इस पीड़ा को झेल रहा हूं। मैं मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका हूं और अब जीना नहीं चाहता। एलवी एंटोनी देवकुमार क्रूर और अत्याचारी अधिकारी रहे हैं। SP रहते हुए उन्होंने खुद थाने में बैठकर मेरे खिलाफ SC/ST एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराया।" उल्लेखनीय है कि एलवी एंटोनी देवकुमार उस समय ललितपुर के एसपी थे और हाल ही में डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मामले की जांच जारी है। 📍 ललितपुर, उत्तर प्रदेश #Lalitpur #UttarPradesh #SuicideCase #RetiredTeacher #SuicideNote #IPS #BreakingNews #IndiaNews #NewsInk #AwazSachKi