Post by News Ink .

News Editor at News ink

कैंची धाम जाने से पहले जरूर पढ़ें, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से कई किलोमीटर लंबा जाम! उत्तराखंड के प्रसिद्ध बाबा नीम करौली धाम (कैंची धाम) में दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के चलते आसपास के प्रमुख मार्गों पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। वाहनों की लंबी कतारों के कारण श्रद्धालुओं को चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यदि आप भी इन दिनों कैंची धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा शुरू करने से पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। 📍कैंची धाम, नैनीताल (उत्तराखंड) #KainchiDham #NeemKaroliBaba #Nainital #Uttarakhand #TrafficJam #TravelAlert #DevBhoomi #BabaNeemKaroli #KainchiDhamDarshan #JaiNeemKaroliBaba #IndiaNews #BreakingNews #NewsInk

Post content