Post by News Ink .
News Editor at News ink
राजस्थान के जयपुर में सरकारी नौकरी की चाहत में मां की हत्या कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आयुषी नाम की युवती पर अपनी ही मां नीरज शर्मा की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। मामले में आरोपी बेटी, उसके चचेरे भाई और 7 लाख रुपये की सुपारी लेकर स्कॉर्पियो से महिला को कुचलने वाले बदमाशों समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आयुषी के पिता कोर्ट में बाबू थे। पिछले साल उनकी मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी उनकी पत्नी नीरज शर्मा को मिली थी। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद आयुषी ने अपने चचेरे भाई की सलाह पर कथित तौर पर पूरी साजिश रची और हत्या के लिए करीब 7 लाख रुपये का भुगतान किया। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस को मिले अहम सबूतों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। 📍जयपुर, राजस्थान #Jaipur #MotherDaughter #DaughterKilledMother #Rajasthan #BreakingNews #PoliceAction #IndiaNews #NewsInk