Post by News Ink .

News Editor at News ink

हरियाणा : गुरुग्राम के मानेसर में अंकित पर शादी के 3 महीने बाद ही पत्नी मधु की हत्या. पुलिस के अनुसार,अंकित ने पत्नी मधु को गोली मार दी और शव को बाथरूम में बंद कर अपनी कथित गर्लफ्रेंड रजनी के साथ नेपाल फरार हो गया। यह घटना 21 मई की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले दोनों हरिद्वार लौट आए। यहां अंकित एक होटल में काम करने लगा और पहचान छिपाने के लिए अपना हुलिया बदल लिया। उसने नकली बाल लगाकर बाबा जैसा रूप बना लिया, जबकि रजनी ने भी अपना पहनावा बदलकर सूट-सलवार पहनना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों को हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों पिछले 3 वर्षों से रिश्ते में थे। मामले में आगे की जांच जारी है। 📍मानेसर, गुरुग्राम (हरियाणा) #Gurugram #Manesar #WifeHusbandGirlfriend #Haryana #Haridwar #BreakingNews #PoliceAction #IndiaNews #NewsInk

Post content