Post by News Ink .

News Editor at News ink

हरियाणा: गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर। हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश मारे गए। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने SGT यूनिवर्सिटी के संस्थापक के प्रॉपर्टी डीलर बेटे को उसके ही घर में बंधक बना रखा था और उसकी रिहाई के बदले 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांग रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी तरह पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने घर को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में चारों बदमाश मारे गए। मामले में आगे की जांच जारी है। 📍गुरुग्राम, हरियाणा #Gurugram #Haryana #Encounter #DeepakNandalGang #BreakingNews #PoliceAction #IndiaNews #NewsInk #AwazSachKi

Post content