Post by News Ink .
News Editor at News ink
पति की जान जाते-जाते बची, पत्नी का मारने का प्लान फेल... उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हलवाई संजीव तिवारी काम से घर लौटे थे। कि तभी उनकी पत्नी रन्नो तिवारी ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें चारपाई पर बांधकर सिर पर लगातार डंडों से वार किए। आरोप है कि इसके बाद उनके शरीर पर बिजली का तार लपेटकर करंट भी लगाया गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो संजीव चारपाई से बंधे तड़प रहे थे। उनके शरीर पर बिजली का तार लिपटा हुआ था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। 📍फतेहपुर, उत्तर प्रदेश #Fatehpur #WifeHusbandDispute #UttarPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #IndiaNews #NewsInk