Post by News Ink .

News Editor at News ink

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के विरोध में चल रहा धरना खत्म, पुलिस ने आंदोलनकारियों को हटाया। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक सहित कई बांध परियोजनाओं के विरोध में पिछले करीब दो सप्ताह से बैराना नदी के पास चल रहे आंदोलन को आज सुबह पुलिस ने हटवा दिया। जानकारी के अनुसार, आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को पुलिस अस्पताल ले गई, जबकि प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को बसों के जरिए उनके घर भेजा गया। आंदोलन के दौरान दो पुरुष प्रतीकात्मक रूप से लकड़ी की चिताओं पर लेटे थे, वहीं कई महिलाएं चेहरे और हाथों पर मिट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में चल रही पांच बड़ी सिंचाई परियोजनाओं से उनकी जमीन और घर प्रभावित हो रहे हैं, जिसके विरोध में वे आंदोलन कर रहे थे। 📍छतरपुर, मध्य प्रदेश #Chhatarpur #MadhyaPradesh #KenBetwa #Bundelkhand #DamProject #BreakingNews #IndiaNews #NewsInk #AwazSachKi

Post content