Post by News Ink .

News Editor at News ink

UP के बरेली में महिला ने दरोगा पर गंभीर आरोप,शादी का वादा, फिर मुकरा दरोगा! आरोप है कि पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को मदद का भरोसा देकर दरोगा ने अपने करीब किया। महिला का कहना है कि धीरे-धीरे उसने घर आना-जाना शुरू किया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोप है कि दरोगा ने शादी से इनकार कर दिया। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वर्ष 2022 से उसका पति से विवाद चल रहा है, जिसके बाद वह अलग रह रही है। महिला का आरोप है कि वर्ष 2025 में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए वह थाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात दरोगा नरेश बाबू से हुई। महिला का दावा है कि दरोगा ने उसे प्यार के जाल में फंसाया, कई जगह घुमाया और होटलों में भी साथ रखा। अब शादी करने से इनकार कर दिया है। मामले में FIR दर्ज होने के बाद SSP ने दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 📍बरेली, उत्तर प्रदेश #Bareilly #DarogaGirlfriend #UttarPradesh #UPPolice #BreakingNews #PoliceNews #IndiaNews #NewsInk

Post content