Post by News Ink .
News Editor at News ink
फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी का वेन्यू! जश्न पड़ा भारी, 14 लोग हिरासत में. असम के गुवाहाटी में एक कारोबारी का अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन अब चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि बिजनेसमैन गौतम बरुआ ने अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए फ्लाईओवर पर ही रेड कारपेट बिछवा दिया। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर आतिशबाजी की गई, गाड़ियां खड़ी कर जश्न मनाया गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौतम बरुआ, उनकी पत्नी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया और 4 वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 📍गुवाहाटी, असम #Assam #Guwahati #BirthdayParty #BusinessmanGautamWifebirthdayParty #FlyoverBlock #PoliceAction #BreakingNews #IndiaNews #Newsink