Post by News Ink .
News Editor at News ink
"वर्दी की बदनामी करोगे और सरकार की भी..." आगरा स्टेशन विवाद में BJP सांसद का गुस्सा! उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर को कथित तौर पर घसीटने के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर BJP सांसद राजकुमार चाहर मौके पर पहुंचे और RPF कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा, "वर्दी की बदनामी करोगे और सरकार की भी, बदतमीज़ कहीं के।" बताया जा रहा है कि एक महिला ट्रेन रुकने के दौरान सामान खरीदने के लिए नीचे उतरी थी। ट्रेन चलने लगी तो डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने वॉकी-टॉकी के जरिए सूचना देकर ट्रेन रुकवाई। इसके बाद RPF कर्मियों ने चेन पुलिंग के आरोप में महिला को रोक लिया। जब डिप्टी SS ने इसका विरोध किया तो उनके साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की हुई। मामले में कार्रवाई करते हुए RPF के 4 पुलिसकर्मी—मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र—को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। 📍आगरा, उत्तर प्रदेश #Agra #UttarPradesh #IndianRailways #RPF #BJP #RajkumarChahar #BreakingNews #RailwayNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #NewsUpdate #NewsInk #AwazSachKi
Video Content