Post by Adarsh Rao

Times of East (India)

250kmph की रफ्तार से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 मौतें:कार का इंजन निकलकर 30 मीटर दूर जाकर गिरा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे महाराष्ट्र के ठाणे में बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। उसका इंजन दुर्घटना वाली जगह से करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। पुलिस मृतकों में से एक के सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। इसमें दुर्घटना से कुछ देर पहले कार को 250kmph तक की रफ्तार से चलाते हुए रिकॉर्डिंग की गई थी। पुलिस को शक है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट करने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है। दोनों बांद्रा में रहते थे। BMW मालिक अंगद का कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार हादसे की 2 तस्वीरें… टक्कर के कारण कार उछली, डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी पुलिस के मुताबिक, मृतक योगेश नेगी का जन्मदिन था। शनिवार शाम को अंगद, रेबेका और योगेश ने बदलापुर (पश्चिम) में बर्थडे सेलिब्रेट किया और फिर एक्सप्रेस वे की ओर निकल पड़े। पुलिस को 9,000 रुपए का एक बिल मिला है। एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए कई जगहों पर कॉन्क्रीट बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर ने शायद बैरिकेड से बचने की कोशिश की और कार से कंट्रोल खो दिया और बीच वाले डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कारण कार उछल गई और डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी। चश्मदीद बोले- जोरदार टक्कर की आवाज सुनी एक चश्मदीद ने बताया, ‘मैं शनिवार देर रात टहल रहा था, तभी 2 से 3 बजे के बीच कार दो बार बहुत तेज रफ्तार में पास से गुजरी। तीसरी बार में टक्कर की आवाज सुनी। जब मौके पर पहुंचे, तो गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी। एक युवती काफी दूर जा गिरी थी। वहीं एक युवक का सिर फट गया था।' ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को BMW ने टक्कर मारी: पत्नी गिड़गिड़ाती रही दिल्ली में छावनी मेट्रो स्टेशन के पास BMW कार की टक्कर में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत हो गई थी। अधिकारी की पहचान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के रूप में हुई थी। नवजोत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें… Source link

Post content