Post by MVDA Mathura

5 followers

कोसी कलां, मथुरा में अनाधिकृत विकास के विरुद्ध मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। एन.एच.-19 पर ब्रज वसुन्धरा कॉलोनी से आगे, ब्रज भूमि ढाबे के पास लगभग 4,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही ‘राधापुरम एन्क्लेव’ नामक अनाधिकृत कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। निर्धारित अवधि में अनाधिकृत निर्माण न हटाए जाने पर प्राधिकरण प्रवर्तन दल ने उपाध्यक्ष महोदया के निर्देशन एवं सचिव महोदय के नेतृत्व में स्थल पर कार्रवाई सम्पन्न की। मथुरा-वृन्दावन के सुनियोजित एवं व्यवस्थित विकास हेतु अनाधिकृत कॉलोनियों एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध MVDA की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। #MVDA #MathuraVrindavan #KosiKalan #EnforcementDrive #DemolitionDrive #IllegalConstruction

Post content