Post by Muskan Singh
Edu leader at I-Saksham Education and Learning Foundation
नमस्ते साथियों, मैं मुस्कान कुमारी, आज दिनांक 06/07/2026 को बड़ी इंटरन इंडक्शन सेशन–01 का अपना अनुभव साझा करने जा रही हूँ। 1. मैं अभी कैसा महसूस कर रही हूँ? मैं अभी कंफर्टेबल महसूस कर रही हूँ। 2. मैंने आज क्या सीखा? मैंने आज यह सीखा कि एक-दूसरे के साथ सेफ स्पेस कैसे बना सकते हैं और ट्रस्ट थिएटर के बारे में सीखा। 3. मैं इसका कहाँ इस्तेमाल करने जा रही हूँ? मैं इसका इस्तेमाल i-Saksham की टीम, एडु लीडर एवं अन्य लोगों के साथ भी करने जा रही हूँ। जैसे कि, यदि कोई साथी बोल रहे हैं, तो उन्हें बोलने का मौका दूँगी, बीच में नहीं टोकूँगी और उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुनूँगी, ताकि अच्छा कनेक्शन बन सके और विश्वास बना रहे। साथ ही, मैं इसका इस्तेमाल किशोरी सेशन में भी करूँगी और ट्रस्ट थिएटर को अपने साथियों एवं किशोरियों के साथ भी इस्तेमाल करने जा रही हूँ। 4. मैं और क्या सीखना चाहती हूँ? मैं यह सीखना चाहती हूँ कि मुझे नए-नए कौशलों के बारे में जानकारी मिले और एक एडु लीडर के रूप में मुझमें सकारात्मक बदलाव आए। मैं ध्यानपूर्वक सुनूँगी, ताकि मैं आगे बढ़ सकूँ और अपने काम को बेहतर तरीके से कर सकूँ। आज का मेरा इतना ही अनुभव रहा। धन्यवाद। I-Saksham Education and Learning Foundation