Post by MPOnline Limited
6,504 followers
MPOnline कियोस्क प्रबंधन टीम द्वारा भोपाल स्थित MPOnline मुख्यालय में दिनांक 16/04/2026 को एक दिवसीय कियोस्क कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कियोस्क संचालकों की क्षमता बढ़ाना एवं अंतिम छोर तक डिजिटल सेवाओं को प्रभावी रूप से प्रदान करना रहा। यह कार्यशाला श्री संजीव सक्सेना, श्री आशीष सक्सेना, सुश्री पल्लवी बाकरे एवं सुश्री माधुरी कांबले के मार्गदर्शन तथा जिला प्रबंधक श्री अंकित मालवीय के सहयोग से आयोजित की गई। इस अवसर पर 120+ कियोस्क संचालकों ने सहभागिता की। कार्यशाला में पोर्टल के नवीनतम अपडेट, नए मॉड्यूल, सोशल मीडिया, स्कूल शिक्षा, भर्ती, विश्वविद्यालय, काउंसलिंग, G2C, G2B एवं B2C सेवाओं तथा CI उत्पादों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। HDFC बैंक के विशेषज्ञों द्वारा वित्तीय उत्पादों पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। महिला कियोस्क संचालकों को पौधे भेंट किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संचालकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कियोस्क संचालकों को सशक्त बनाना ही बेहतर नागरिक सेवाओं की दिशा में हमारा संकल्प है। sanjeev saxena | Pallavi Bakre | Muskan Sharma | Vipul Karode | #MPOnline #भोपाल #KioskWorkshop #DigitalIndia #EGovernance #CapacityBuilding