Post by Ministry of Cooperation
23,441 followers
सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में "सहकारिता क्षेत्र में नए उपक्रम (New Ventures in Cooperatives)" विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सहकारिता मंत्रालय के अपर सचिव, श्री पंकज कुमार बंसल, संयुक्त सचिव श्री आनन्द कुमार झा, संयुक्त सचिव, श्री रमन कुमार, सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) के सीईओ (इंचार्ज) कर्नल हिमांशु, अन्य गणमान्य अतिथियों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों ने सहभागिता दर्ज की। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सहकारिता मंत्रालय की पिछले पाँच वर्षों की परिवर्तनकारी यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों, नवाचारों, किसानों के सशक्तिकरण सहकारिता संबंधित प्रशिक्षण, आर्थिक लाभ और नए सहकारी उपक्रमों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष बल दिया गया। #EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #SahkarSeSamriddhiKe5Saal #bharattaxi #CooperativeMobility