Post by Ministry of Cooperation
23,460 followers
सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन रहे है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मेघालय और आंध्र प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सहकारिता से जुड़े कई कार्यक्रमों, जन-जागरूकता अभियानों एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। सहकारी संस्थाएं, अधिकारी, कर्मचारी, किसान, महिलाएं और युवा पूरे उत्साह के साथ इस अभियान से जुड़कर सहकारिता की भावना को मजबूत बना रहे हैं और समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के राष्ट्रीय संकल्प को नई गति प्रदान कर रहे हैं। #EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #SahkarSeSamriddhiKe5Saal