Post by Ministry of Cooperation

23,384 followers

समीक्षा, संवाद और रणनीति से सशक्त सहकारिता ! श्रीनगर में सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी की अध्यक्षता में दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन–2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए सहकारिता प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों में सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों, वर्तमान चुनौतियों, नवाचारों, भावी रणनीतियों और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित विकसित भारत 2047 के विज़न के अनुरूप तैयार की गई कार्ययोजनाओं पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रतिनिधियों द्वारा पैनल चर्चा के माध्यम से अपने राज्यों की प्रगति रिपोर्ट, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और भविष्य की कार्ययोजना साझा की गई। सहकारिता मंत्रालय द्वारा लगभग तीन महीने में आयोजित होने वाली इस प्रकार की समीक्षा बैठक के माध्यम से सहकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करते हुए “सहकार से समृद्धि” के लक्ष्य को और सशक्त बनाए जाने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु ● पाँच वर्षों की उपलब्धियाँ ● सहकारी बैंकिंग नवाचार ● डिजिटल एवं वित्तीय रूपांतरण ● AI आधारित डिजिटल परिवर्तन ● आगामी 6 महीने की कार्ययोजना ● National Co-operative Exports Limited (NCEL), National Cooperative Organics Limited (NCOL) एवं Bharatiya Beej Sahakari Samiti Limited (BBSSL) की प्रगति ● निर्यात, जैविक मूल्य श्रृंखला एवं बीज उत्पादन #EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #SahkarKe5Saal

Post contentPost contentPost contentPost content