Post by Ministry of Cooperation
22,983 followers
‘भारती-बहुभाषी अनुवाद सारथी’ विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में सहकारिता मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए "भारती-बहुभाषी अनुवाद सारथी" विषय पर एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सी-डैक, पुणे के परियोजना निदेशक श्री शशिपाल सिंह ने प्रतिभागियों को भारती-बहुभाषी अनुवाद सारथी की विशेषताओं, उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को भारती-बहुभाषी के वेब पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद की प्रक्रिया, विभिन्न सुविधाओं एवं व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नए उपयोगकर्ताओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के तीनों चरणों, खाता विवरण, मूलभूत जानकारी और पासवर्ड निर्माण की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। भारती-बहुभाषी अनुवाद सारथी के मुख्य बिंदु: ➡️ भारतीय भाषाओं को बढ़ावा ➡️ तेज और सटीक अनुवाद सुविधा ➡️ संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 15 भाषाओंं में अनुवाद "भारती से जुड़ें, अभी लॉग इन करें! 👇 https://lnkd.in/g8npxA3G #EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi