Post by Ministry of Cooperation
23,377 followers
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा लेह स्थित केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (CIBS) में दीप प्रज्वलन के साथ दूध क्रांति के नए अध्याय की शुरुआत की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल एवं लद्दाख के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम दूध प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि, कोल्ड-चेन प्रणालियों के सशक्तिकरण और स्थानीय डेयरी किसानों के लिए बाजार संपर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। #EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi