Post by Ministry of Cooperation

23,384 followers

जयपुर, राजस्थान में आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी, अपर सचिव श्री सिद्धार्थ जैन, नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों और हितधारकों के साथ सहकारिता विषयों की समीक्षा की। कार्यशाला का मुख्य फोकस विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना की प्रगति, कार्यान्वयन रणनीति और राज्यवार लक्ष्यों पर रहा। इसमें पैक्स की पहचान, परियोजना क्रियान्वयन और 5 एलएमटी से 50 एलएमटी भंडारण क्षमता हासिल करने के अंतर-एजेंसी समन्वय पर विशेष चर्चा हुई। सत्र में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राज्य सरकारों और अन्य संस्थाओं की सहभागिता के साथ डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के विकास, आय वृद्धि और सदस्यता विस्तार की भविष्य रणनीति पर भी मंथन किया गया। यह कार्यशाला सहकारी ढांचे को सशक्त करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों, पशुपालकों व मछुआरों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी मंच साबित हुई। #EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi

Post content