Post by Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises, Government of India

39,304 followers

“स्वस्थ पंचायत” थीम के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार (DDUPSVP) उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित करता है, जो ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं जनकल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही हैं। यह सम्मान उन पंचायतों की प्रतिबद्धता और सामुदायिक सहभागिता का प्रतीक है, जिन्होंने जागरूकता और सतत् विकास के माध्यम से स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध ग्रामीण भारत के निर्माण में प्रेरणादायी योगदान दिया है। #MoPR #PanchayatiRaj #NationalPanchayatAwards #NPA2025 #LSDGs #HealthyPanchayat #ViksitBharat #NayaBharat

Post content