Post by Meenakshi Bharadwaj

Lyricist at Freelancer

Adani Group Sachin Tendulkar Vedanta Group Anil Agarwal Samrat Choudhary Narendra Modi Suniel Shetty Board of Control for Cricket in India (BCCI) नन्हे हाथों में बल्ला लेकर, जब वो मैदान में उतरता है, हर गेंद को आसमान भेजकर, सबका सीना गर्व से भरता है। Vaibhav Suryavanshi सिर्फ एक नाम नहीं लगता, जैसे मेहनत का अवतार है, इतनी छोटी उम्र में ऐसा हुनर, सच में ईश्वर का उपहार है। ना जाने किस जन्म के पुण्य हैं ये, जो इतनी कृपा साथ लाई है, जहाँ बड़े-बड़े खिलाड़ी सोच में पड़ जाएँ, वहाँ इस बच्चे ने दुनिया हिलाई है। हर छक्का सिर्फ रन नहीं होता, माँ-बाप के सपनों की उड़ान होता है, उन रातों का भी सम्मान होता है, जब परिवार चुपचाप परेशान होता है। भीड़ जब “वाह” बोल उठती है, तब एक माँ की आँख भी भरती होगी, जिस बेटे को गोद में खिलाया था, आज वही देश की उम्मीद बनती होगी। ये सिर्फ ताकत का खेल नहीं, ये आत्मविश्वास की कहानी है, कम उम्र में बड़ा बनने की, एक जीवित मिसाल पुरानी है। भगवान ऐसे बच्चों पर अपना विशेष आशीर्वाद रखते हैं, तभी तो कुछ लोग उम्र से नहीं, अपने कर्मों से बड़े दिखते हैं। उड़ते रहो ऐसे ही आकाश में, हर सपना साकार हो जाए, तुम्हारे बल्ले की गूंज से भारत का नाम और ऊँचा हो जाए। By Meenakshi bharadwaj Bihar