Post by Mayuresh Deokar
Transformational Operations Leader | Empowering People, Driving Growth, Redefining Leadership | Future CEO
मैं सिर्फ उन्हीं का हूँ जिन्होंने मुझे बनाया है। और मेरे भीतर केवल वही बसे हुए हैं जिनकी मैं पूजा करता हूँ। जिनके होते हुए मेरे आसपास कुछ और ठहर ही नहीं सकता— न क्रोध, न भय, न मोह, न पीड़ा, न ईर्ष्या, न जलन। यदि कभी ये भाव मुझमें दिखाई देते हैं, तो वह केवल मेरी अपूर्णता है, उनकी अनुपस्थिति नहीं। मेरा प्रयास यही रहेगा कि मैं केवल वही सोचूँ, वही कहूँ और वही करूँ, जो मुझे बनाने वाले को मुझसे अपेक्षित है। बाकी सब उन्हें समर्पित है, क्योंकि मैं उनका हूँ, और वे मेरे भीतर हैं। #Faith #Spirituality #LifeLessons #TrustTheProcess #DivinePlan #PositiveMindset #InnerStrength #Resilience #Hope #Wisdom #SanatanDharma #Ramayana #Mahabharata #BhagavadGita #Dharm #TruthPrevails #PersonalGrowth #LeadershipLessons #MindsetMatters