Post by MAHILA SAMAGRA UTTHAN SAMITI DALTONGANJ
77 followers
ग्राम सभा एवं जल जीवन मिशन योजना की सामाजिक निगरानी दिनांक: 05/07/2026 को ग्राम पंचायत चक के ग्राम चांपी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के दौरान जल जीवन मिशन से संबंधित योजनाओं की सामाजिक निगरानी (Social Audit) की गई। निगरानी समिति ने MIS रिपोर्ट का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रत्येक जलमीनार एवं योजना स्थल का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित तथ्य सामने आए— सत्यापन के दौरान पाया गया कि कई योजनाओं में स्वीकृत एवं व्यय राशि दर्ज होने के बावजूद कार्य अधूरा है। कई योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप एक भी घर में नल जल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है। एक योजना में अब तक बोरिंग का कार्य भी प्रारंभ नहीं हुआ है। कुल मिलाकर योजनाओं की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई तथा अधिकांश योजनाएँ अपूर्ण स्थिति में हैं, जिससे लाभुकों को अब तक जलापूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। #GramSabha #SocialAudit #RightToWater #Transparency #Accountability #Jharkhand #Palamu #CommunityMonitoring #RuralDevelopment #JalJeevanMission #HarGharJal #Palamu #Jharkhand #CommunityMonitoring #Transparency #RightToWater #RuralDevelopment #Accountability Azim Premji Foundation Sunny Bhagat akash srivastava PHIA Foundation CM JHARKHAND Hemant Soren NITI AAYOG