Post by Kishor jha
Filtraion
#TheProfitablePlant-19: AHU में Static Pressure अचानक क्यों ड्रॉप (Drop) हो जाता है?📉 Plant Engineers, कई बार AHU का ब्लोअर (Blower) पूरी स्पीड पर चल रहा होता है, लेकिन डक्ट के आखिरी छोर (End point) तक हवा का दबाव यानी Static Pressure नहीं पहुँच पाता है। इसके 3 मुख्य कारण होते हैं : •. Duct Leakage: डक्ट के जॉइंट्स, डेंपर्स या इंसुलेशन के फटने से हवा लीक होने लगती है। ब्लोअर हवा तो फेंकता है, लेकिन प्रेशर ही नहीं बनता है। •. Choked Filters: अगर प्री-फिल्टर या हेपा फिल्टर जरूरत से ज्यादा गंदे हों, तो भी हवा में रुकावट बनते हैं। इससे ब्लोअर के बाद का स्टैटिक प्रेशर गिर जाता है। •. Slipping V-Belt: मोटर तो घूम रही है, लेकिन बेल्ट ढीला होने के कारण ब्लोअर अपनी पूरी RPM पर नहीं घूम पाता। आवाज़ तो आती है, पर हवा में वो 'दम' (Static Pressure) नहीं होता। Tips: अगर रुम का प्रेशर मेंटेन नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले AHU रूम में जाकर ब्लोअर बेल्ट का टेंशन (tension) और मैग्निहेलिक गेज की रीडिंग चेक करें। HVAC Expert: आपकी साईट पर डक्ट लीक टेस्ट करने के लिए कौन सा तरीका use किया जाता है ? कमेन्ट में अपना नॉलेज शेयर करें ! . . #Evaglob #StaticPressure #MaintenanceEngineering #PlantOperations #LinkedinforBusiness