Post by Kiran Agarwal
Chairperson at Help U Educational and Charitable Trust
लखनऊ | 30 अगस्त | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उर्दू के अज़ीम शायर व नाज़िम पद्मश्री स्व० अनवर जलालपुरी द्धारा देवनागरी लिपि (हिंदी) में रचित पुस्तक उर्दू शायरी में गीता का ऑडियो वर्जन आज यूट्यूब (YouTube) पर रिलीज़ हुआ l हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक व प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल की परिकल्पना के तहत भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने आवाज़ और संगीत विवेक प्रकाश ने दिया है l ऑडियो वर्जन ट्रस्ट के YouTube चैनल youtube.com/c/HelpUTrust पर उपलब्ध है l ऑडियो में भगवद्गीता के 18 अध्याय के 18 ट्रैक हैं और सम्पूर्ण संस्करण 452 मिनट का है l साहित्य, आध्यात्म, संस्कृति एवं राष्ट्रीय सौहार्द के संवर्धन एवं उत्थान के मद्देनज़र ट्रस्ट ने इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया है l ट्रैक के प्रारम्भ में अनवर जलालपुरी के स्वर में प्रत्येक अध्याय का संक्षिप्त विवरण है तथा भगवद्गीता के 700 श्लोक जिन्हें अनवर जलालपुरी ने उर्दू शायरी के 1761 अशआर में भावान्तरित किया है l उर्दू शायरी में गीता के 18 अध्याय निम्नलिखित YouTube Link पर उपलब्ध हैं: https://lnkd.in/eKkNxp6C #उर्दूशायरीमेंगीता #UrduShayariMeinGita #AnwarJalalpuri #AnupJalota #VivekPrakash #HelpUTrust #HelpUEducationalandCharitableTrust #HarshVardhanAgarwal www.helputrust.org