Post by KHUSHI SAMAY

83 followers

सिक्किम में बड़ा हादसा: सुरंग धंसने से 8 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 21 Jul 2026 : Khushi Samay गंगटोक(ऑनलाइन डेस्क) : सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग धंसने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वहीं 18 से ज्यादा लोगों के सुरंग में फंसे होने की आशंका है। लगातार हो रही बारिश, सुरंग के अंदर अस्थिर हालात और भूस्खलन के बाद संभावित गैस रिसाव के कारण बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बचाव कार्य के दौरान कुछ बचावकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। हादसा एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ। https://lnkd.in/gVsg2VZf

Post content