Post by KHUSHI SAMAY
83 followers
डायरिया रोको अभियान का शुभारम्भ, घर-घर पहुंचाएंगे डायरिया से बचाव के संदेश 20 Jul 2026 : Khushi Samay सीएमओ ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी मथुरा । डायरिया रोको अभियान (स्टॉप डायरिया कैम्पेन) का सोमवार को विधिवत शुभारम्भ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा बल्लभ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देव से प्रचार वाहनों को रवाना किया। डायरिया से डर नहीं स्लोगन वाले यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर समुदाय को शून्य से पांच साल तक के बच्चों में डायरिया के लक्षण, कारण और बचाव आदि के बारे में जागरूक करेंगे। https://lnkd.in/gjeyWHkC