Post by Khushi Gupta
--
Ek Soch Nai Soch NGO - India's Best NGO द्वारा भारत निर्माण शिविर के छठे दिन #DC_IAS_Ms_Preeti_Ji और #CTM_Piyush_Gupta_Ji के मार्गदर्शन में #Social_Internship करने वाले विद्यार्थियों को #Civil_Defence की ट्रेनिंग की शुरुवात हुई एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप कम्पनी कमांडर अमरजीत सिंह जी और लिपिक दीपक कुमार जी, प्लाटून सार्जेन्ट मंथन घई जी और राजेश कुमार जी ने शिरकत की अमरजीत सिंह जी ने बताया कि सभी भारतीयों को सिविल डिफेंस की जानकारी जरूर होनी चाहिए ताकि देश पर आने वाली प्राकृतिक आपदा और युद्ध की आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा की जाए सिविल डिफेंस का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा, माल तथा केंद्रों को हानि होने से बचाना, संकट के पश्चात जीवन रक्षक साधन उपलब्ध करवाना,युद्ध के पश्चात और युद्ध के समय नागरिकों का मनोबल बनाए रखना, नागरिकों को समाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर भाग लेने का अवसर प्रदान करना और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था को बनाये रखना सिविल डिफेंस का उद्देश्य है आज विद्यार्थियों को जेड, एल और आई आकार के बंकर और फर्स्ट एड बॉक्स के इस्तेमाल के बारे में विस्तार में जानकारी दी गई और इसके साथ विद्यार्थियों को पानी मे डूब रहे व्यक्ति को बचाने के लिए प्लास्टिक की बोतल , पिपिया, मिट्टी के घड़ो और स्कूटर, कार के टायर में इस्तेमाल होने वाली ट्यूब से घरेलू लाइफ जैकेट बनाकर बाढ़ में फंसे व्यक्ति का रेस्क्यू करना सिखाया गया आज इस अवसर पर सुखविंदर, ज़ारा, कनिष्का, हेमवती, साक्षी, रजी, नमिता, पूर्वी, टीना, जानवी, नीलम, संगीत, रमन आदि उपस्थित थे Ek Soch Nai Soch NGO Shashi 7015551486 #yamunanagar #jagadhri