Post by Khulasa India
खबर की तह तक
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रतापगढ़ के जीआईसी ग्राउंड में आ रहे हैं। उनकी आने और स्वागत की सारी ब्यवस्था पूरी की जा चुकी है। पर बरसात के मौसम ने जिला प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। कहीं बरसात हो गई तो आयोजन में खलल पड़ सकती है। ये वीडियो जीआईसी ग्राउंड का पिछले वर्ष की बरसात का है। जो तालाब की शक्ल का दिख रहा है। इस जीआईसी ग्राउंड में कोई न कोई सरकारी आयोजन होते रहते हैं। राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं की जनसभाएं भी इसी ग्राउंड में सम्पन्न होता है। फिर इस ग्राउंड की दशा अति दयनीय है। जीआईसी ग्राउंड की पूरब दिशा में जमीन लेकर सड़क को चौड़ा किया गया। परंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि नगरपालिका प्रशासन और जिला प्रशासन प्रतापगढ़ द्वारा शहर में पार्किंग स्थल की ब्यवस्था न करने से चौड़ी की गई इस सड़क को अवैध पार्किंग स्थल बना दिया गया है। हालांकि आज मुख्यमंत्री के आने पर सिर्फ आज के दिन इस सड़क के दिन भी बहुर गए हैं। पूरे बरसात में जीआईसी ग्राउंड इसी तरह तालाब की शक्ल में दिखता है। ये एक वर्ष की पुरानी वीडियो महज इसलिए सोशल मीडिया के जरिये माननीय मुख्यमंत्री जी को खुलासा इंडिया दिखाना चाहता है कि वह इसे संज्ञान लें और 101 योजनाओं में इसे शामिल करते हुए इसकी दशा को बेहतरीन करें। क्योंकि बीच-बीच मे बूंदाबांदी होने से जिला प्रशासन के हाथ पाँव फूल रहे हैं कि कहीं बरसात का समय है और बरसात हो गई तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किरकिरा होने के साथ-साथ जिला प्रशासन की समूची ब्यवस्था की कलई भी खुल जायेगी। #प्रतापगढ़ #योगी #आदित्यनाथ #मुख्यमंत्री #यूपी #उत्तरप्रदेश #पुलिस #प्रतापगढ़_पुलिस #अपराध #विधानसभाध्यक्ष #pratapgarh #Update #up #UpdateNews #UPPolice #UPNews #CMYogiAdityanath #CMYogi #CM #yogi #YogiAdityanath #YogiGovernment #YogiAdityanathji #yogiji #YogiSarkar #BJP4IND #BJPGovernment #BJP4UP #BJPNEWS #BJPUttarPradesh #BJPGovt #PankajChaudhary #nitinnabin #AmitShah #modi #NarendraModi
Video Content