Post by KARANPAL SINGH
Teacher at basic education department of UP
मेरे द्वारा बच्चों को VR Box (Virtual Reality) के माध्यम से 'आभासी दुनिया' का अनुभव कराया गया| इस अनूठी पहल से बच्चों ने तकनीक की शक्ति को महसूस किया। बच्चों ने जब तकनीक के जरिए अपनी आंखों के सामने विज्ञान के दृश्यों को जीवंत होते देखा, तो उनकी खुशी और जिज्ञासा देखते ही बनती थी। शिक्षा में ICT का यह प्रयोग न केवल बच्चों का ज्ञानवर्धन कर रहा है, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार भी कर रहा है। वहीं, कक्षा 3 और 4 के बच्चों को स्मार्ट टीवी पर 3D फिल्म एवं 3D अखबार का अद्भुत अनुभव कराया गया । शिक्षक ने स्व-प्रेरणा से सभी बच्चों के लिए 3D चश्मों का प्रबंध किया,ताकि वे डिजिटल कंटेंट को केवल देखें नहीं,बल्कि महसूस भी करें। #BasicEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP Basic Education Department, Uttar Pradesh Sri Aurobindo Society - ZIIEI HDFC Bank Parivartan MyGov India