Post by Jyoti Yadav
Emerging Writer, Yoga Practitioner
घोड़े-सी तेज़ भागती हुई ज़िन्दगी से आज एक पल की छुट्टी ली है, अलविदा से हो रहे वक्त को आज मैंने थामने की कोशिश की है। आज बैठे हैं समंदर के किनारे अपने अतीत की कुछ यादें संजोकर भूल जाने को जी चाहता है इस जिंदगी के शोर-शराबे को बस बांध लूं उन लम्हों को जिनमें सबसे ज़्यादा खुशी का अहसास था, जब अपनों का साथ था हर हारी हुई बाजी में भी हमारे पास किसी विनर का खिताब था ना जाने कब से इंतजार था इस पल का जब खुद के साथ थोड़ा वक्त बिताऊं ओझल से हो रहे रिश्तों के थोड़ा तो करीब आऊं। आखिर आज थाम लिया है मैंने वक्त का हाथ चलो आज इस वक्त को मैं अपना बीता हुआ कल दिखाऊं। To be continue... #busylife #stress #contentwriting #lifeadvice #hindiwriting