Post by Jagran Josh India

1,270 followers

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी स्कूलों में पहली से 10वीं तक मराठी भाषा को अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि किसी भी स्कूल ने नियमों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार अब राज्यभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाएगी, जिसमें यह जांच होगी कि सभी स्कूलों में मराठी पढ़ाई जा रही है या नहीं। विधानसभा में यह मुद्दा उठने के बाद सरकार ने साफ किया कि मराठी भाषा और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को मजबूत करना उसकी प्राथमिकता है। मंत्री ने बताया कि स्कूल की किताबों में शिवाजी महाराज से जुड़ी सामग्री भी पहले से काफी बढ़ाई गई है, ताकि छात्रों को उनके इतिहास और योगदान की बेहतर जानकारी मिल सके। सरकार ने कहा कि नियमों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #Maharashtra #Marathi #Education #Schools #LanguagePolicy #JagranJosh

Post content