Post by Indori Media

Daily News // Views // Travel // Food, Stories & More. Simply All about Indore City.

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं के बचे हुए प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं 9 जून से होनी हैं। लॉकडाउन व अन्य कारणों से कई विद्यार्थी अपने निवास के बजाय प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे हुए हैं। ऐसे विद्यार्थी जहां हैं उस जिले के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे। माशिमं ने विद्यार्थियों को यह सुविधा दी है। : ऐसे विद्यार्थी जो 12वीं के बचे हुए प्रश्न पत्र अन्य किसी जिले से देना चाहते हैं वे 25 मई शाम 4 बजे से 28 मई तक एमपी ऑनलाइन के कियोस्क व पोर्टल और माशिमं के मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन पेश कर सकते हैं। विद्यार्थी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, समन्वयक संस्था, मंडल के संभागीय कार्यालयों के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को जिला परिवर्तन करने की स्थिति में नवीन चयनित जिले के जिला मुख्यालय पर ही जाकर परीक्षा देना होगी। यदि कोई छात्र जिले की अन्य तहसील में रह रहा है तो उसे परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा नहीं मिलेगी। : अन्य राज्यों में गए छात्रों के लिए होगी मुश्किल : @indorimedia_officiall : #breakingnews #latestnews #mp #news #paper #newspaper #madhyapradesh #student #newsfromindore #indorepost #study #indore56 #sarafa #new56 #indorimedia #exam #indoreblogger #indorephotography #indorimedia_officiall

Post content