Post by Ministry of Rural Development, GoI

23,369 followers

विकसित भारत - जी राम जी के अंतर्गत सारंगढ़ #Chhattisgarh में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण पंचायत गोड़म में सीएलएफ क्लस्टर से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग 30 हजार सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉल का वितरण कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्लस्टर के सरपंचों, अन्य अधिकारियों तथा स्व-सहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति में क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों को किया गया। सीड बॉल का उपयोग विकसित भारत - जी राम जी के अंतर्गत निर्मित तालाबों की मेड़ों, डबरियों की मेड़ों तथा अन्य उपयुक्त स्थलों पर रोपण के लिए किया जाए, ताकि वर्षा ऋतु में हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। #VBGRAMG #ViksitBharat_GRAMG #MoRD #RuralEmployment #GRAMG #125days_RozgarKiNayiGuarantee #125daysGuarantee_G_RAM_G #ViksitBharat_G_RAM_G #SchemesofRD #VB_GRAMG

Post content

Video Content