Post by ICAR- IIRMR,Bharatpur

Mustard Research Institute

पुनर्योजी कृषि: खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी पहल भाकृअनुप-भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान भरतपुर तथा सॉलिडेरिडाड एवं सोसायटी फॉर रेपसीड मस्टर्ड रिसर्च द्वारा आयोजित परामर्श बैठक में विशेषज्ञों ने पुनर्योजी कृषि को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण रणनीति बताया। चर्चा के दौरान तिलहन उत्पादन में वृद्धि, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रसार, गुणवत्तापूर्ण बीज, प्रभावी मूल्य श्रृंखला तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी को कृषि क्षेत्र के सतत विकास और खाद्य तेल सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया गया। इस प्रकार की पहल किसानों की आय में वृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ICAR - Indian Council of Agricultural ResearchMinistry of Agriculture & Farmers Welfare, Government of India #RegenerativeAgriculture #Oilseeds #EdibleOil #SustainableAgriculture #Innovation #AtmanirbharBharat #AgriculturalResearch

Post content