Post by ICAR- IIRMR,Bharatpur
Mustard Research Institute
🌱 भाकृअनुप–भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान में किसानों को ढैंचा बीज का वितरण 🌱 हरित खाद (ग्रीन मैन्योरिंग) को बढ़ावा देने एवं मृदा स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भाकृअनुप–भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान परिसर में संस्थान के निदेशक महोदय द्वारा किसानों को ढैंचा (Dhaincha) के बीज वितरित किए गए। ढैंचा एक उत्कृष्ट हरी खाद फसल है, जिसके उपयोग से मृदा में जैविक पदार्थ एवं नाइट्रोजन की उपलब्धता बढ़ती है, मृदा की उर्वरता में सुधार होता है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में सहायता मिलती है। यह पहल टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान किसानों के साथ मिलकर मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, सतत कृषि एवं उन्नत कृषि तकनीकों के प्रसार के लिए निरंतर कार्यरत है। 🌾 स्वस्थ मृदा – समृद्ध किसान – सतत कृषि ICAR - Indian Council of Agricultural ResearchMinistry of Agriculture & Farmers Welfare, Government of India #GreenManuring #Dhaincha #SoilHealth #SustainableAgriculture #Farmers #NaturalFarming #Agriculture #MustardResearch #HaritKhad