Post by ICAR- IIRMR,Bharatpur

Mustard Research Institute

प्रिंट मीडिया कवरेज | "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भाकृअनुप-भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर में भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. विजय वीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। एक पौधा माँ के नाम, एक संकल्प प्रकृति के नाम आइए, हम सभी मिलकर हरियाली बढ़ाएँ, पर्यावरण बचाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें। ICAR - Indian Council of Agricultural ResearchMinistry of Agriculture & Farmers Welfare, Government of India #EkPedMaaKeNaam #Plant4Mother #GreenIndia #MissionLiFE #Environment #PlantationDrive #ICAR #GoGreen #SaveEnvironment #PrintMediaCoverage

Post contentPost contentPost contentPost contentPost content