Post by Himanshu Sharma

Assistant Manager Credit Risk & Sanction || EX Senior Auditor @ Fusion Finance Ltd | Branch audit, KYC Verification

!! आपके द्वारा दिए गए रेस्पॉन्स के लिए धन्यवाद !! आइए पढ़िए दूसरा भाग....... कुछ दिन बाद... उसी कंपनी से फिर कॉल आया। ✅ HR बोला— "Sir, State Head wants to take one more round." मैंने पूछा— "क्यों? पिछली बार तो I'm not convinced था?" HR मुस्कुराया... ☺️ "Sir, हमने आपका प्रोफाइल दोबारा देखा। आपके पिछले संगठन के लोगों से भी feedback लिया। Everyone spoke very highly of you." मैंने मन ही मन सोचा... अजीब दुनिया है।🙂 इंटरव्यू में मेरे शब्दों पर भरोसा नहीं हुआ... लेकिन दूसरों की राय पर हो गया। दूसरे राउंड में वही State Head बोले— "We need people who can stay and build." मैंने मुस्कुराकर पूछा— "Sir, अगर किसी कंपनी में growth, respect और learning मिले... तो छोड़ने की वजह ही क्या होगी?" कुछ सेकंड की खामोशी... फिर उन्होंने कहा— "Fair point." उस दिन एक बात समझ आ गई... Corporate में हर rejection आपकी capability का verdict नहीं होता। कई बार... वो सिर्फ सामने वाले की perception होती है। Career का सबसे बड़ा lesson: हर सवाल का जवाब देना ज़रूरी नहीं... कभी-कभी आपका काम, आपकी consistency और आपका character... आपकी तरफ से सबसे मज़बूत जवाब दे देते हैं। 💯