Post by Gulmohar Maitri
596 followers
कौन कर सकता है प्लाज्मा डोनेट - 1) जो कोरोना संक्रमित रह चुके हैं, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के 14 से 21 दिन बाद डोनेट कर सकते हैं। 2) उम्र18- 60 साल के बीच है और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 3) वजन 50 किलोग्राम से ज्यादा हो। एक कोरोना योद्धा का प्लाज्मा 2 मरीजों को दे सकता है जिंदगी।इस समय मरीजों को प्लाज्मा की बेहद जरूरत है। ऐसे में वायरस को मात दे चुके लोगों से अपील है कि वे निडर होकर मदद के लिए आगे आएं। आपका एक प्रयास दो लोगों की जिंदगी बचा सकता है।संक्रमण के इस दौर में गंभीर स्थिति वाले मरीजों के लिए प्लाज्मा की काफी जरूरत पड़ रही है। इस महामारी से निजात पाने के लिए यदि आप प्लाज्मा दान करें तो कोरोना से पीड़ित मरीजों का इलाज आसानी से किया जा सकता है। हमें ऐसे लोगों की अभी बहुत आवश्यकता है जो वायरस के संक्रमण को बेअसर करने के लिए प्लाज्मा दान करें। #PlasmaDonation #Help_The_Needy #Covid_19 #CovidHelp #CovidBihar #CovidResources #GulmoharMaitri #NCCUDAAN #ABVP #95BigFm #Sahyogi #Sahyogi2021