Post by Government Engineering College Godda (GEC Godda)

74 followers

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, गोड्डा की एंटी-रैगिंग समिति द्वारा सोमवार, 18 मई 2026 को BIT Sindri के एम.सी. ग्राउंड में एंटी-रैगिंग जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समावेशी शैक्षणिक वातावरण को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में BIT Sindri के निदेशक डॉ. (प्रो.) पंकज राय उपस्थित रहे। वहीं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, गोड्डा के निदेशक डॉ. (प्रो.) एम. जी. तिवारी तथा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बोकारो के निदेशक डॉ. (प्रो.) उपेन्द्र प्रसाद ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रो. प्रभाकर, प्रो. सचिन कुमार अग्रवाल, प्रो. नरेश प्रसाद चौधरी, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. रिजवान हाशिम, डॉ. तनमय दास गुप्ता एवं डॉ. अमित कुमार चौधरी सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ओ.पी. थाना के प्रभारी पदाधिकारी श्री शंभु नाथ सिंह की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रैगिंग से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं इसके गंभीर परिणामों की विस्तृत जानकारी दी तथा छात्रों से रैगिंग के विरुद्ध सजग एवं जागरूक रहने की अपील की। नुक्कड़ नाटक का मंचन विद्यार्थियों—हसन, मोहित राज, दीपक, बिश्नु, ऋषभ, ध्रुव, प्रिंस, आदित्य, आंचल, सत्यम, आकांक्षा, कुमकुम, अंकुश, मिलन, कुंती, कनक, अनुश्का एवं जैश—द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय एवं संवादों के माध्यम से रैगिंग के मानसिक, भावनात्मक तथा कानूनी दुष्परिणामों को प्रभावी रूप से दर्शाते हुए यह संदेश दिया कि रैगिंग एक गंभीर एवं दंडनीय अपराध है, जिसका पूर्णतः उन्मूलन आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन प्रिया कुमारी एवं हर्ष कश्यप द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रबंधन में एंटी-रैगिंग समिति के सदस्य आयुष राज, अनन्या सिंह, अनुराधा ओझा, इरफान शेख, हर्ष कश्यप एवं खुशबू कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर उपस्थित निदेशकों एवं प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, एकता एवं पारस्परिक सम्मान का संदेश देते हुए संस्थान को रैगिंग-मुक्त बनाने हेतु सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा रैगिंग के विरुद्ध सामूहिक शपथ ग्रहण के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने संस्थान की गरिमा बनाए रखने तथा सकारात्मक एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। अंत में डॉ. रिजवान हाशिम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, पुलिस प्रशासन, आयोजन समिति एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रैगिंग-मुक्त परिसर का निर्माण केवल नियमों से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सामूहिक सहभागिता से संभव है। समग्र रूप से यह एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा तथा विद्यार्थियों के बीच रैगिंग के प्रति शून्य सहनशीलता का सशक्त संदेश देने में पूर्णतः सफल सिद्ध हुआ। #SayNoToRagging #AntiRagging #GECGodda #StudentSafety #CampusAwareness #HigherEducation #YouthLeadership #RaggingFreeCampus

Post contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost content