Post by Girish Kumar Pandey
Journalist
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का अयोध्या में दिया गया बयान गौर से सुनें। मेरी समझ से उनका यह बयान वाकई में 'ब्लेम-गेम' और 'जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने' की कला का एक बेहतरीन उदाहरण है! 🏏 क्या क्लासिक डिफेंसिव शॉट खेला है—गेंद सीधे 'सिस्टम' के पाले में! जब बात क्रेडिट लेने की होती है, तो चेहरे आगे आ जाते हैं, लेकिन जब बात किसी बड़ी गड़बड़ी या चोरी की आती है, तो अचानक 'सिस्टम' नाम का एक अमूर्त (abstract) विलेन खड़ा कर दिया जाता है। मानो यह सिस्टम इंसानों ने नहीं, बल्कि खुद-ब-खुद किसी एलियन ने आकर सेट किया हो! मिश्रा जी की बात से से आप सहमत हैं या असहमत? आपके राय की प्रतीक्षा रहेगी।🙏 #RamMandir #NripendraMishra #SystemFailure #Accountability #ChadhavaChori #CorporateDefense #Governance #MoralResponsibility
Video Content