Post by Friends of Tribals Society-National
429 followers
40 वर्षों की पदयात्रा... 570 गाँव... एक ही संकल्प – हर बेटी तक शिक्षा पहुँचे। बस्तर की "बड़ी दीदी" - डॉ बुधरी ताती जी ने अपना पूरा जीवन नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में गाँव-गाँव पैदल पहुँचकर हजारों बालिकाओं के जीवन में आशा की नई किरण जगाई। वर्ष 2025, रायपुर में आयोजित वनबंधु परिषद की राष्ट्रीय बैठक में उन्हें "वनवासी सम्मान" से भी सम्मानित किया गया। उनकी इस अद्वितीय सेवा, समर्पण और समाज निर्माण में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। ऐसी महान विभूति को शत-शत नमन। 🙏 उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा परिवर्तन सेवा, समर्पण और सतत प्रयास से ही संभव है। . . . #PadmaShri #BadiDidi #Bastar #EducationForGirls #WomenEmpowerment #TribalEducation #VanvasiSamman #VanbandhuParishad
Video Content