Post by Falaknama

3 followers

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 49 लोगों को जा रहा एक यात्री विमान गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया. हादसे में इस विमान में सवार सभी 49 लोगों की मौत हो गई. विमान का मलबा चीन की सीमा से सटे पूर्वी रूस में मिला. रूस के इमरजेंसी मंत्रालय ने बताया कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने विमान पिछले हिस्से को जलते हुए देखा. यह An-24 यात्री विमान था, जो साइबेरिया की एंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था. विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा कस्बे की ओर बढ़ रहा था तभी वह रडार से गायब हो गया. इस क्षेत्र की सीमा चीन से लगती है. जानकारी के मुताबिक, विमान में 49 यात्री सवार थे. यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान चीन की सीमा से लगे टाइंडा शहर के नज़दीक पहुंच रहा था. #russia #china #crash #accident #an24 #FlightTragedy #flights #radar #angara #ministry #airlines #border

Post content

Video Content