Post by Dr. Priyanka Maurya

Member - State Women Commission UP l Doctor l Social Media Influencer l 2.5M + Followers on Social Media

"एक पेड़ माँ के नाम" — प्रकृति को समर्पित एक भावपूर्ण पहल 🌳💚 काकोरी, लखनऊ स्थित कम्पोजिट स्कूल, भरोसा में मेरी प्यारी गौरैया संरक्षण समिति के तत्वावधान में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आग्रह किया। एक पेड़ केवल प्रकृति को हरियाली ही नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखता है। आइए, हम सभी मिलकर हर वर्ष कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम अवश्य लगाएँ और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लें। 🌱 पेड़ लगाइए, प्रकृति बचाइए। 🌍 हरियाली बढ़ाइए, भविष्य संवारिए। #EkPedMaaKeNaam #Vriksharopan #MeriPyariGauraiya #Environment #GoGreen #PlantATree #Lucknow #Kakori #NatureConservation #DrPriyankaMaurya

Post content

Video Content