Post by Dr. Priyanka Maurya
Member - State Women Commission UP l Doctor l Social Media Influencer l 2.5M + Followers on Social Media
📢 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रदेश की सभी महिलाओं को सूचित किया जाता है कि यदि आपके साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न, हिंसा, घरेलू प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, साइबर अपराध अथवा महिलाओं से संबंधित कोई अन्य समस्या हो, तो सहायता एवं शिकायत के निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग आपके साथ है। ☎️ टोल फ्री हेल्पलाइन: 18001805220 📍 कार्यालय का पता: तृतीय तल, मानवाधिकार आयोग भवन, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ – 226010 (उत्तर प्रदेश) 🕘 कार्यालय दिवस: सोमवार से शुक्रवार (कार्यालय समय) 📝 शिकायत भेजते समय कृपया अपना पूरा नाम, पता, संपर्क नंबर एवं मान्य पहचान पत्र अवश्य संलग्न करें। 🚨 किसी भी आपातकालीन स्थिति में यूपी-112 पर तत्काल संपर्क करें या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदैव प्रतिबद्ध है। #उत्तर_प्रदेश_राज्य_महिला_आयोग #MissionShaktiUP #WomenSafety #WomenEmpowerment #UPPolice #Lucknow #NariShakti #MahilaSuraksha #JusticeForWomen