Post by Dr. Vishnupriya Pandey
Media Faculty at VIPS-TC, GGSIPU
This raw video clip is a must-watch for Gen Z aspiring to improve their stage presence...especially in Hindi! 😊 क्या कोई भाषा केवल संवाद का माध्यम होती है, या वह समाज की चेतना, संस्कृति और संवेदना की भी वाहक होती है? 🤔 भारत जैसे बहुभाषी देश में प्रत्येक भाषा की अपनी सांस्कृतिक गरिमा है। फिर भी, 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 44 प्रतिशत भारतीयों की मातृभाषा हिंदी है साथ ही 57 प्रतिशत से अधिक लोग हिंदी को बोलते और समझते हैं। यानी 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदी भाषा से जुड़े लोगों की संख्या लगभग 69 करोड़ है... वर्तमान का अंदाजा आप स्वयं ही लगा सकते हैं। यही व्यापक स्वीकार्यता हिंदी को जनसंचार और पत्रकारिता के लिए एक प्रभावशाली भाषा बनाती है।💫 आख़िर पत्रकारिता का मूल उद्देश्य भी तो यही है...जन-जन तक पहुँचना और सामाजिक सरोकारों को समझना। ✨ इन्हीं उद्देश्यों से प्रेरित होकर हमारे संस्थान का संचार एवं पत्रकारिता विभाग समय-समय पर विविध कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करता है, जहाँ भाषा केवल पढ़ी और पढ़ायी नहीं जाती, बल्कि जी जाती है।💯 प्रस्तुत है ऐसी ही एक सार्थक पहल की छोटी-सी झलक।🎊 #drvishnupriyapandey #Hindi #Language #MotherTounge Vivekananda Institute of Professional Studies Guru Gobind Singh Indraprastha University (GGSIPU), Delhi
Video Content