Post by Dr. Navin Joshi
Doctor of Philosophy - PhD at Kumaun University, Nainital in Journalism and Mass Communication Editor : News Portal ‘Navin Samachar’ Bureau Chief : Rashtriya Sahara, Nainital.
चर्चित केतन लाल हत्याकांड में हाईकोर्ट सख्त, जानें क्या कहा ? नशीले इंजेक्शन तस्करी का आरोपित दोषमुक्त व गाड़ी पड़ाव में दो गुटों में मारपीट चर्चित केतन लाल हत्याकांड में हाईकोर्ट सख्त, जांच अधिकारी को युवती का पक्ष सुनने के निर्देश नवीन समाचार, नैनीताल, 4 जुलाई 2026 (Nainital Law and Order News 4 July)। नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) ने टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) के लंबगांव (Lambgaon) के चर्चित केतन लाल (Ketan Lal) हत्याकांड से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष की प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने और उनका पक्ष नहीं सुने जाने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच अधिकारी को संबंधित युवती का पक्ष सुनने के निर्देश दिए हैं।...