Post by Dr.Eshan Rana

(DNYS)Doctor Of Naadi Natural Healing Yoga Therapies & Neuro Therapy I Solved All Kind of Pain for any Body Part Without Any Medication Anant Wellness Yoga Centre Research & Training Institute (U.K) 📞M.no: 8954897297

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हमायू कबीर के बारे में एक बड़ा स्टिंग ऑपरेशन सामने आया है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ उनकी एक हजार करोड़ की डील हुई है, और इस डील के तहत उन्हें ममता बनर्जी की पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ मुस्लिम प्रत्याशी खड़ा करके ममता बनर्जी की पार्टी को हराना है। इस सम्बंध में यूट्यूब पर MasadurRahman088 के हैंडल से 18 मिनट का यह वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में हुमायूं कबीर कह रहे हैं कि इस डील के तहत यह तय किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक हजार करोड़ रुपेय दिए।, और इसमें खुद पीएमओ भी शामिल है। खुद हमायू कबीर अपने इस वीडियो में यह कहते हुए सुनने जा रहे हैं कि असम के चीफ मिनिस्टर हिमंता बिस्वा सरमा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, और सुभेंदु अधिकारी ने इस डील में सहयोग किया, जिन्होंने मिलकर यह पीएमओ से और भारतीय जनता पार्टी के टॉप लीडरशिप से मुलाकात कराई है। और इस डील के तहत खुद हमायू कबीर यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी से मुख्यमंत्री बनाने का भी वादा किया गया है। साथ ही, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमायू कबीर यह कह रहे हैं कि ममता बनर्जी को हराने के लिए, जो हिंदू सपोर्टर्स हैं, वो तो हैं ही, और मुस्लिम वोट जो उन्हें मिलता है, इस वजह से वो बार-बार मुख्यमंत्री बन जाती हैं, लेकिन इस बार उन्हें मुस्लिमों का वोट काटना होगा, तब उनकी कुर्सी हिल सकती है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में लगातार तीन बार से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनती आ रही हैं, और वहाँ मुस्लिम वोटों की संख्या करीब 30 प्रतिशत है। गौरतलब है कि पिछले दिनों अचानक हमायू कबीर तब चर्चा में आए, जब उन्होंने बाबरी मस्जिद के निर्माण 6 दिसंबर 2025 को मुर्शिदाबाद में शुरुआत की थी। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने हमायू कबीर को पार्टी से निकाल दिया था। उधर, हमायू कबीर ने इस वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया है और कहा है कि हम उन लोगों के खिलाफ 2000 करोड़ का मानहानि का दावा ठोकेंगे। अब देखना है कि चुनाव के तुरंट पहले आए इस वीडियो के असर से क्या होता है। #WestBengalPolitics #MamtaBanerjee #BJP #PoliticalControversy #BreakingNews #Election2026

Post content